Jhansi News: उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के मऊरानीपुर बाजार में बुधवार दोपहर हुई चोरी की घटना ने लोगों को चौंका दिया। मऊरानीपुर बाजार के दमेले स्कूल के पास स्थित जनरल स्टोर में एक युवती ने खरीदारी का बहाना बनाकर दुकान में प्रवेश किया और कुर्सी पर…

Jhansi News: उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के मऊरानीपुर बाजार में बुधवार दोपहर हुई चोरी की घटना ने लोगों को चौंका दिया। मऊरानीपुर बाजार के दमेले स्कूल के पास स्थित जनरल स्टोर में एक युवती ने खरीदारी का बहाना बनाकर दुकान में प्रवेश किया और कुर्सी पर रखा मोबाइल फोन चुरा लिया। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। यह पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

कुछ सेकेंड में हुई चोरी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जनरल स्टोर का मालिक सौरभ और उनकी पत्नी दुकान में थीं। दोपहर करीब 1 बजे, मास्क पहने एक युवती दुकान में दाखिल हुई और लिपस्टिक दिखाने का आग्रह किया। जैसे ही सौरभ की पत्नी शेल्फ से लिपस्टिक निकालने के लिए पीछे मुड़ीं, युवती ने मौका भांपकर कुर्सी पर रखा मोबाइल फोन उठा लिया और सहज अंदाज में दुकान से बाहर निकल गई।

CCTV फुटेज में साफ दिखी चोरी

जब सौरभ की पत्नी वापस लौटीं और मोबाइल ढूंढ़ने लगीं, तो वह गायब था। शक होने पर तुरंत CCTV फुटेज चेक किया गया, जिसमें स्पष्ट देखा गया कि मास्क पहनी वही युवती मोबाइल चुराकर निकल रही है, वह बिलकुल सहज और बिना किसी घबराहट के यह काम कर रही थी।

दुकानदार ने दर्ज कराई शिकायत
सौरभ ने मऊरानीपुर थाने में मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई और कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि एक लड़की लिपस्टिक खरीदने आई थी और मौका पाकर मोबाइल चोरी करके चली गई। कैमरा देखने पर सारी सच्चाई सामने आ गई।

पुलिस ने शुरू की जांच
मऊरानीपुर पुलिस ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। CCTV फुटेज के आधार पर युवती की पहचान की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में भी पूछताछ की जा रही है, ताकि आरोपित का सुराग मिल सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवती को पकड़ लिया जाएगा।

और पढ़ें
रणबीर कपूर की सबसे सफल फिल्मों की सूची
Newspoint
मध्य प्रदेश: झाबुआ प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव, 49 लोग अस्पताल में भर्ती
Newspoint
VitalID तकनीक: आपकी डिजिटल पहचान को सुरक्षित रखने का नया तरीका
Newspoint
चूरू की लड़की की शादी में आई बाधा: दूल्हे के पिता ने किया इनकार
Newspoint
केमिकल से पकाए आमों की बिक्री पर हैदराबाद पुलिस की नजर, नागरिकों को दी चेतावनी
Newspoint
अवैध हथियारों की तस्करी के विरूद्ध कार्रवाई, तीन सप्ताह में 52 अवैध हथियार जब्त
Newspoint
गर्दन पर दिखने लगे हैं काले निशान? इन बीमारियों का हो सकता है संकेत'
Newspoint
दिल्ली में यहां शुरू हुआ सबसे बड़ा EV चार्जिंग स्टेशन, 30 मिनट में चार्ज होगी ई-कार
Newspoint
बरेली में चोर की चालाकी फेल, सबूत मिटाने को निगला ब्रेसलेट; 3 दिन बाद पुलिस ने ऐसे किया बरामद
Newspoint
राजस्थान में मौसम का अचानक बदलाव: जैसलमेर और बीकानेर में ओलावृष्टि
Newspoint