Baltold Home Remedies: बालतोड़ तब होता है जब त्वचा से बाल टूटता है और टूटे बाल के कारण फुंसी या फोड़ा निकल जाता है. इस बालतोड़ से असहनीय दर्द होने लगता है. बालतोड़ (Baltod) शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकता है.

ऐसे में इस बालतोड़ से छुटकारा पाना जरूरी होता है. बालतोड़ के चलते हुआ फोड़ा बेहद मोटा होता है, इसमें पस भरी होती है और यह कई बार कच्चा होता है और धीरे-धीरे पकता है. ऐसे में दर्द से कराहते रहने के बजाय आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) की सलाह मानी जा सकती है. आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि किस तरह से बालतोड़, फोड़े और फुंसियों से छुटकारा पाया जा सकता है. आप भी आजमा सकते हैं ये नुस्खे.

बालतोड़ का इलाज कैसे करें | Baaltod Ka Ilaj

शरीर में कहीं भी फोड़ा निकले तो उसपर करी पत्ता लगाया जा सकता है. करी पत्ते (Curry Leaves) को पीसकर पेस्ट बनाएं. इस तैयार पेस्ट को बालतोड़ वाली फुंसियों पर लगाएं. कुछ ही समय में फुंसियां ठीक हो जाएंगी. करी पत्ते का रस घाव भरने में भी मदद करता है. अगर फुंसी पक गई है और सूख ना रही हो तो करी पत्ते का रस लगाया जा सकता है. करी पत्ते के पानी को उबालकर और इस पानी से फुंसियों को धोकर भी आराम पाया जा सकता है.

ये नुस्खे भी आ सकते हैं काम

हल्दी का लेप – औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी का लेप बालतोड़ प्रभावित हिस्से पर लगाया जाए तो फोड़ा ठीक हो जाता है. इसके लिए हल्दी पाउडर में थोड़ा सा पानी मिला लें और फिर घाव पर लगा लें. फोड़ा भरने लगता है.

कच्ची हल्दी का रस – बालतोड़ से छुटकारा दिला सकता है कच्ची हल्दी का रस. यह एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है, बालतोड़ ठीक करता है और दर्द से राहत दिलाता है.

नीम का लेप – नीम एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है. नीम के रस (Neem Juice) को बालतोड़ पर लगाने से दिक्कत कम हो जाती है. अगर आपको बालतोड़ हो गया है तो उसपर नीम का रस या फिर नीम का पेस्ट लेप की तरह बालतोड़ पर लगा लें. इसे एक घंटा लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. एक दिन में बालतोड़ ठीक हो सकता है. इसे सुबह और शाम लगाएं. अगर खुजली हो तो एलोवेरा जैल लगा लें.

अरंडी का तेल – बालतोड़ पर अरंडी का तेल लगया जाए तो यह फोड़ा भर सकता है. इसे बालतोड़ पर लगाया जाए तो इसके एंटीबैक्टीरियल गुण संक्रमण को रोकते हैं. दिन में 2 से 3 बार अरंडी के तेल को रूई में मिलाकर घाव पर लगाया जा सकता है.

प्याज का रस – प्याज का रस बालतोड़ पल लगाया जाए तो बालतोड़ ठीक हो सकता है. प्याज के रस को कुछ देर के लिए बालतोड़ पर लगाने से फायदा मिलता है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.

और पढ़ें
Maruti Fronx, Tata Nexon या Hyundai Exter, किस गाड़ी को EMI पर खरीदना बेहद सस्ता?
Abplive
जल्दी कार चलाना सीखना चाहते हैं? इन टिप्स को फॉलो करके सब हो जाएगा आसान
Abplive
नई बाइक को ब्रेक-इन पीरियड में तेज चलाना पड़ सकता है भारी, जान लें सही तरीका
Abplive
रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की 2026 Hunter 350, नए फीचर्स और कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
Abplive
Ather Rizta से लेकर Suzuki E Access तक, लंबी रेंज के साथ रोजाना इस्तेमाल के लिए बेस्ट हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
Abplive
कागजों की कसौटी पर PCS की नौकरी, 154 चयनितों की किस्मत अब दस्तावेजों के सहारे
Abplive
यूपी सरकार ने फिर खोला स्कॉलरशिप पोर्टल, ये छात्र कर सकते हैं अप्लाई
Abplive
चतरा एयर एंबुलेंस क्रैशः टेकऑफ के 17 मिनट बाद ही टूट गया था ATC से संपर्क, AAIB रिपोर्ट में खुलासा
Abplive
PPF में करते हैं निवेश? अप्रैल महीने की इस तारीख को न भूलें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
Abplive
पीएनजी कनेक्शन लेने से पहले जान लें सुरक्षित इस्तेमाल के जरूरी टिप्स, नहीं होगी कोई परेशानी
Abplive