पेट दर्द, बुखार या सीने में दर्द को हल्के में लेना बहुत बड़ी गलती हो सकती है। कई बार लोग पेट दर्द को सिर्फ गैस की समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह लापरवाही आपको गंभीर परेशानी में डाल सकती है। खराब होती लाइफस्टाइल जैसे देर तक बैठे रहना, जंक फूड खाना और पूरी नींद न लेना, पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं और पेट दर्द की समस्या बढ़ जाती है। अगर आपको गैस या एसिडिटी का दर्द हो रहा है तो आप कुछ सरल और प्रभावी घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

घरेलू नुस्खे जो पेट दर्द और गैस से तुरंत आराम देंगे
काला नमक:
आयुर्वेद में काला नमक, सौंठ, हींग, यवक्षार और अजवाइन के चूर्ण को पेट दर्द कम करने वाला माना गया है। सुबह-शाम 2-2 ग्राम यह चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लेने से पेट की ऐंठन और गुड़गुड़ाहट में आराम मिलता है।

अजवाइन:

गैस और एसिडिटी के लिए अजवाइन बेहद फायदेमंद है। 1-2 ग्राम अजवाइन और 1 ग्राम सौंठ को पीसकर थोड़ा काला नमक मिलाएं। इसे गुनगुने पानी के साथ खाली पेट या नाश्ते के बाद लें। इससे पेट दर्द और गैस की समस्या कम होती है।

हरड़:
हरड़ भी पेट दर्द में आराम देने वाला रामबाण इलाज है। 2 हरड़ को भिगोकर, उसमें काला नमक, 1 पिप्पली और अजवाइन मिलाकर पीस लें। इसे गर्म पानी के साथ रात में खाने के बाद लें। यह गैस और एसिडिटी को कम करता है।

लहसुन:
रोजाना 1 छोटा चम्मच लहसुन का रस लेकर उसमें 3 चम्मच पानी मिलाएं और सुबह-शाम खाने के बाद एक हफ्ते तक पिएं। इससे गैस और पेट दर्द की शिकायत में राहत मिलती है।

पुदीना:
पेट दर्द के लिए पुदीने का रस भी लाभकारी है। 2 चम्मच पुदीना का रस लें, उसमें 2 चम्मच शहद, थोड़ा नींबू रस और पानी मिलाकर पीएं। इससे पेट दर्द जल्दी ठीक होता है।\

यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
भीलवाड़ा में सात इंच बारिश, बने बाढ़ के हालत
Newspoint
साइबर ठगी करने वाली नेपाल गैंग के चार साइबर ठग गिरफ्तार
Newspoint
बेलडांगा में दुर्लभ प्रजाति के चार गोल्डन मंकी बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार
Newspoint
बिहार: सासाराम में अवैध सिगरेट कारखाने का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
Newspoint
कहां हैं सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज? पूरी लिस्ट और सीट डिटेल्स देखें
Newspoint
नेत्रदान को लेकर जागरूकता, अब तक 53 लोग कर चुके नेत्रदान
Newspoint
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने में पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार
Newspoint
एक ही चिता पर जलाए गए पति-पत्नी के शव
Newspoint
ग्राम विकास अधिकारी से रिकवरी पर लगाई रोक, मांगा जवाब
Newspoint
भारत महिला हॉकी प्रो लीग में बेल्जियम से 1-5 से हारा
Newspoint