नई दिल्ली, 3 जून (Udaipur Kiran) । चार राज्यों में फैले अरावली जैव विविधता के संरक्षण के लिए केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय अरावली ग्रीनवॉल अभियान की शुरुआत करने जा रहा है। 5 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस अभियान की शुरुआत करेंगे। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत महावीर जयंती पार्क में पौधारोपण के साथ इस अभियान को विस्तार भी देंगे।

अरावली ग्रीन वॉल अभियान के तहत मृदा नमी संरक्षण, जैव विविधता, पर्यावरण परिवर्तन, वेटलैंड संरक्षण, प्रोटेक्टेड एरिया आदि पर कार्य किया जाएगा। इसमें वन एवं गैरवान क्षेत्र को चिन्हित कर उसी अनुरूप कार्य योजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत जनभागीदारी के साथ क्षमता निर्माण, स्थानीय प्रजातियों के पौधा रोपण, चारागाह और जलाश्यों के संरक्षण पर जोर दिया जाएगा।

केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि अरावली एक पर्वत श्रृंखला ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति एवं शौर्यपूर्ण इतिहास का प्रवाह है जो हमारे लिए सदियों से प्रेरणा का स्रोत रही है। आगामी पीढ़ियां के लिए इसके भू दृश्य के पुनरुद्धार एवं जैव विविधता को संरक्षित करने के मकसद से यह अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान से चार राज्य जुड़ेंगे जिसमें राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात शामिल हैं। इस अरावली की पहाड़ियों में देश के 22 वन्य अभ्यारण्य स्थित हैं। इसमें कई पक्षी विहार भी हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

और पढ़ें
फास्ट बुकिंग, आधार वेरिफिकेशन और नया चार्ट नियम… आज से रेलवे में ये बड़े बदलाव
Newspoint
बच्चों को घर मे छोड़कर पति पत्नी निकले घूमने मगर जब वापस लौटे घर पर तो अंदर का नजारा देखकर हो गए हैरान
Newspoint
RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल उत्तर कुंजी 2025 की जानकारी
Newspoint
क्या सानिया मिर्जा को फिर हुआ प्यार? जानिए उनकी पहली डेट की खबर..
Newspoint
दिल्ली में सख्ती: एक जुलाई से 10 और 15 साल पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
Newspoint
बच्चे की जिम्मेदारी से बचने के एक पिता ने पार की सारी हदें, बना डाला अपनी ही मौत का सबूत मगर...
Newspoint
उत्तराखंड : भारी बारिश के कारण कुमाऊं मंडल में 54 सड़कें बंद
Newspoint
भूत-प्रेत या भगवान आखिर किसने एक रात में बनाकर खड़ा कर दिया ये रहस्यमयी मंदिर, आजतक नहीं खुला राज़
Newspoint
जुलाई की गर्मी से बचने के लिए इन जगहों पर जाएं, नजारें ऐसे कि भूल नहीं पाएंगे आप
Newspoint
भारत में धूम मचाने आ रही हैं जबरदस्त कारें, बिगाड़ देंगी Kia और Volvo का खेल
Newspoint